सड़क दुर्घटना के बाद सिरदला बाजार में बवाल, मारपीट मामले में दो लोग हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

मारपीट का सांकेतिक फाेटो.

Nawada News :फूल बागान चौक के पास उनकी बाइक की टक्कर एक सूमो वाहन से हो गई. टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई.

विज्ञापन

सिरदला (नवादा) से पप्पु कुमार प्रभाकर की रिपोर्ट
Nawada News : सिरदला बाजार के फूल बागान चौक पर रविवार देर शाम सड़क दुर्घटना के बाद जमकर हंगामा और मारपीट की घटना हुई. इस दौरान करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इसी दौरान सिरदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाइक सूमो से टकराई, यहीं से विवाद शुरू हुआ

जानकारी के अनुसार गया जिले के निम्मी भारे गांव निवासी अरविंद कुमार अपनी बाइक से सिरदला बाजार पहुंचे थे. फूल बागान चौक के पास उनकी बाइक की टक्कर एक सूमो वाहन से हो गई. टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. आरोप है कि सूमो वाहन पर सवार लोगों ने अरविंद कुमार के साथ मारपीट की.

स्थिति बिगड़ने पर बाइक छोड़कर भागे

स्थिति बिगड़ने पर अरविंद कुमार अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गए और अपने परिचितों को घटना की सूचना दी. बताया जाता है कि वे दीपु चौधरी के रिश्तेदार हैं. इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिससे विवाद और बढ़ गया तथा फिर से मारपीट की स्थिति बन गई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही एसआई मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के करुणाचक निवासी संतोष सपेरा तथा नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी संदीप नट के रूप में की गई है. आवेदन के आधार पर करीब चार अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है.

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सिरदला थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूमो वाहन पर सवार कुछ लोग नशे की हालत में थे, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: रोहतास के आरा लाइन नहर में स्नान के दौरान 12 वर्षीय किशोर डूबा, परिवार में मचा कोहराम

गोपालगंज के कटेया इनरवा पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन