नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
फोटो-16कैप्सन- पुलिस के गिरफ्त में आरोपी किशोर.प्रतिनिधि, जदियाथाना क्षेत्र अंतर्गत फुलकहा गांव में एक 16 वर्षीया छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. छात्रा ने गांव के ही एक किशोर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. पीडि़ता के बयान के आधार पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी महेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर […]
फोटो-16कैप्सन- पुलिस के गिरफ्त में आरोपी किशोर.प्रतिनिधि, जदियाथाना क्षेत्र अंतर्गत फुलकहा गांव में एक 16 वर्षीया छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. छात्रा ने गांव के ही एक किशोर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. पीडि़ता के बयान के आधार पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी महेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी भी नाबालिग बताया जाता है. पीडि़ता अपनी मां के साथ ननिहाल में रहती थी, जहां आरोपी युवक महेंद्र का अक्सर आना-जाना था. इसी क्रम में दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और मेल-जोल बढ़ने के बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध स्थापित हो गया. परिजनों को इसकी जानकारी तब मिली, जब छात्रा गर्भवती हो गयी. इसके बाद लड़की के मामा-मामी द्वारा मामले को स्थानीय स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन फैसला नहीं निकल सका. इसके बाद पीडि़त परिवार ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी. महिला थाना एवं जदिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी महेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी थी. पीडि़ता के फर्द बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.प्रेमलता भूपाश्री, महिला थानाध्यक्ष, सुपौल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










