अतिक्रमण के मुद्दे पर बैठक कल

Updated:
विज्ञापन

सुपौल. शहर में फुटकर विक्रेताओं द्वारा अतिक्रमण को लेकर शहर के प्रबुद्धजनों की बैठक सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में होगी. एसडीएम राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण के कारण सड़कें दिनों-दिन संकुचित होती जा रही हैं. जिसके कारण दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाती है. एसडीएम […]

विज्ञापन

सुपौल. शहर में फुटकर विक्रेताओं द्वारा अतिक्रमण को लेकर शहर के प्रबुद्धजनों की बैठक सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में होगी. एसडीएम राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण के कारण सड़कें दिनों-दिन संकुचित होती जा रही हैं. जिसके कारण दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाती है. एसडीएम श्री सिन्हा ने बताया कि सड़कों के छोटे होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है. वही दुर्घटनाओं के घटित होने पर आक्रोशित लोगों द्वारा सड़क जाम कर दिया जाता है. इससे विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जाती है. उन्होंने बताया कि बैठक में शामिल होने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं गण्यमान्य लोगों को सूचित कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन