गृह रक्षक आज करेंगे भिक्षाटन
फोटो -05कैप्सन- धरना में शामिल गृह रक्षकप्रतिनिधि, सुपौलबिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के आ ान पर गृह रक्षकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को 23 वें दिन भी जारी रहा. पुलिस लाइन के मुख्य द्वार पर जिला अध्यक्ष कामदेव यादव की अध्यक्षता में आयोजित धरना में गृह रक्षकों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी […]
फोटो -05कैप्सन- धरना में शामिल गृह रक्षकप्रतिनिधि, सुपौलबिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के आ ान पर गृह रक्षकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को 23 वें दिन भी जारी रहा. पुलिस लाइन के मुख्य द्वार पर जिला अध्यक्ष कामदेव यादव की अध्यक्षता में आयोजित धरना में गृह रक्षकों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही.इस दौरान गृह रक्षकों ने सरकार के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की. धरना को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के निर्देश के आलोक में शनिवार को गृह रक्षकों द्वारा जिला मुख्यालय में भिक्षाटन किया जायेगा.उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है.जिसे अब बरदास्त नहीं किया जायेगा.श्री यादव ने कहा कि कार्यक्रम की जानकारी जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को दे दी गयी है.उन्होंने सभी गृह रक्षकों से भिक्षाटन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की.इस अवसर पर संघ के उपाधीक्षक हरेराम यादव, मनोज कुमार सिन्हा, भागवत यादव, उपेंद्र यादव, विजेंद्र खिड़हर, महावीर यादव, जवाहर यादव, पंचानंद गुप्ता, प्रेमचंद मंडल, अजय राम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










