जागरूकता रथ को किया रवाना
फोटो-02कैप्सन- रथ को रवाना करते बीडीओ व सीओकिसनपुर. बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता रथ को प्रखंड कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया. बीडीओ हुस्न आरा व अंचलाधिकारी अमित कुमार लाल ने रथ को झंडी दिखायी. बीडीओ हुस्न आरा ने कहा कि कोसी के क्षेत्र में बाढ़ एक बड़ी समस्या है […]
फोटो-02कैप्सन- रथ को रवाना करते बीडीओ व सीओकिसनपुर. बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता रथ को प्रखंड कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया. बीडीओ हुस्न आरा व अंचलाधिकारी अमित कुमार लाल ने रथ को झंडी दिखायी. बीडीओ हुस्न आरा ने कहा कि कोसी के क्षेत्र में बाढ़ एक बड़ी समस्या है तथा इसके प्रति लोगों में जागरूकता आवश्यक है. बाढ़ के दौरान लोगों को अगर क्या करें और क्या ना करें की जानकारी हो तो क्षति को कम किया जा सकता है. सीओ श्री लाल ने बताया कि रथ के माध्यम से लोगों को बाढ़ सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. इस अवसर पर टेक नारायण यादव, सुरेश प्रसाद सिंह, मनोरंजन सिंह, नीता कुमारी, डमर सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










