सीमांचल में नहीं खुलेगा एनडीए का खाता
सुपौल. केंद्र सरकार द्वारा बिहार के साथ किये जा रहे सौतेले व्यवहार का खामियाजा एनडीए को विधानसभा चुनाव में भुगतना होगा. यह बातें कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मिन्नत रहमानी ने कहीं. श्री रहमानी ने कहा है कि केंद्र सरकार गंदी राजनीति से प्रेरित होकर राज्य के हिस्से की योजना राशि की कटौती […]
सुपौल. केंद्र सरकार द्वारा बिहार के साथ किये जा रहे सौतेले व्यवहार का खामियाजा एनडीए को विधानसभा चुनाव में भुगतना होगा. यह बातें कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मिन्नत रहमानी ने कहीं. श्री रहमानी ने कहा है कि केंद्र सरकार गंदी राजनीति से प्रेरित होकर राज्य के हिस्से की योजना राशि की कटौती में लगी है. इसके कारण योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. प्रदेश कांग्रेस मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव में केंद्र सरकार की विफलताओं को जनता के सामने रखेगी. भाजपा व एनडीए का सीमांचल क्षेत्र में खाता भी खुलने नहीं दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










