इंटरमीडिएट की अर्धवार्षिक परीक्षा में 295 छात्र-छात्राएं हुई शामिल

Updated:
विज्ञापन

परीक्षा कदाचार मुक्तमाहौल में ली जा रही है.

विज्ञापन

सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के बिहारी गुरमैता उच्च माध्यमिक विद्यालय भपटियाही में सोमवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के निर्देश पर इंटरमीडिएट की 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं की अर्धवार्षिक परीक्षा प्रारंभ की गई. स्कूल के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार यादव ने बताया कि अद्वार्षिक परीक्षा 15 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक चलेगी. परीक्षा दो पालियो में ली जा रही है. उन्होंने बताया कि परीक्षा में साइंस में 120, आर्ट में 175 छात्राएं भाग लिए. इंटरमीडिएट की अर्धवार्षिक परीक्षा में कुल 295 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए. परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में ली जा रही है. इस मौके पर शिक्षक रामकृष्ण परमहंस, दिलीप यादव, कंचन यादव, राकेश कुमार, वर्षा कुमारी, दीक्षा, परूल प्रिंस, विशाल कुमार, मो शकीलूर रहमान, मो सलाउद्दीन, रामकृष्ण ठाकुर, प्रिंस सुमन, श्याम सुंदर, विवेक कुमार, रोबिस कुमार, संजीव कुमार, ललित कुमार शर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन