निर्माण कार्य में पारदर्शिता बरतने का निर्देश

Published at :16 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
निर्माण कार्य में पारदर्शिता बरतने का निर्देश

फोटो-10कैप्सन- उपस्थित कर्मी को संबोधित करते बीडीओछातापुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभा भवन में मंगलवार को पुनर्वास योजना की समीक्षा बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने की. बैठक में योजना के क्रियान्वयन को लेकर बीडीओ ने कई आवश्यक निर्देश दिये. बीडीओ ने कहा कि भवन निर्माण की राशि व अन्य बाधाओं को शीघ्र […]

विज्ञापन

फोटो-10कैप्सन- उपस्थित कर्मी को संबोधित करते बीडीओछातापुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभा भवन में मंगलवार को पुनर्वास योजना की समीक्षा बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने की. बैठक में योजना के क्रियान्वयन को लेकर बीडीओ ने कई आवश्यक निर्देश दिये. बीडीओ ने कहा कि भवन निर्माण की राशि व अन्य बाधाओं को शीघ्र दूर कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण भवन निर्माण की दिशा में कर्मियों सहित लाभुकों को गंभीर होने की जरूरत है, ताकि योजना का उद्देश्य पूरा हो सके. राशि उपलब्ध कराये जाने के बावजूद भवन नहीं बनाने वाले लाभुकों के विरुद्ध सफेद व लाल नोटिस भेजना सुनिश्चित करें तथा नोटिस मिलने के बावजूद भवन निर्माण की दिशा में पहल नहीं करने वालों के विरुद्ध संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी करायें. उन्होंने उपस्थित कर्मियों से कहा कि अपनी ओर से पूर्ण ईमानदारी व पारदर्शिता बरतें तथा योजना के क्रियान्वयन में रुचि लेते हुए सरकारी उद्देश्य की पूर्ति के प्रति गंभीर बने .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन