कोल्ड ड्रिंक पीने से दो बहन समेत चार की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Published by :RAJEEV KUMAR JHA
Published at :08 May 2026 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक पीने से दो बहन समेत चार की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

कोरियापट्टी पूरब पंचायत के वार्ड 09 में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी. जब ठंडा पेय पदार्थ पीने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गयी.

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज/जदिया. कोरियापट्टी पूरब पंचायत के वार्ड 09 में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी. जब ठंडा पेय पदार्थ पीने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. देखते ही देखते दो सगी बहनें बेहोश हो गयी, जबकि उनके पिता टीपू मंडल व छह वर्षीय भतीजा छोटू कुमार को भी उल्टी, चक्कर व बेचैनी की शिकायत होने लगी. घटना के बाद परिवार सहित आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में 14 वर्षीय प्रीति कुमारी व 13 वर्षीय प्रिया कुमारी को बेहोशी की हालत में अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया गया. अस्पताल में चिकित्सक डॉ निखिल आर्या व डॉ प्राची कश्यप ने दोनों बच्चियों का तत्काल उपचार शुरू किया. चिकित्सकों की निगरानी में दोनों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. घटना के संबंध में बच्चियों की दादी 60 वर्षीय माला देवी ने बताया कि उनके पुत्र टीपू मंडल कोरियापट्टी पंचायत में कचरा उठाने का कार्य करता है. शुक्रवार की सुबह काम से लौटने के दौरान वह अपने साथ दो छोटा ठंडा पेय पदार्थ (फ्रूटी का डब्बा) लेकर घर पहुंचा था. घर में उन्होंने स्वयं के साथ अपनी दोनों पुत्रियों व छह वर्षीय भतीजा छोटू कुमार को वह पेय पदार्थ पिलाया. परिजनों के अनुसार, पेय पदार्थ पीने के कुछ ही देर बाद चारों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. पहले चक्कर व घबराहट हुई, फिर उल्टी शुरू हो गयी. कुछ देर बाद दोनों बच्चियां बेहोश होकर गिर पड़ीं. यह देख घर में चीख-पुकार मच गयी. आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए. ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चियों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. बताया कि बच्चियों के पिता टीपू मंडल व छोटू कुमार का उपचार फिलहाल कोरियापट्टी में ही कराया जा रहा है. बताया जाता है कि छोटू कुमार पहले से ही मानसिक रूप से थोड़ा अस्वस्थ है. घटना के बाद गांव में पेय पदार्थ को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. स्थानीय लोग मामले की जांच की मांग कर रहे हैं. इधर, चिकित्सकों ने बताया कि इलाज के बाद सभी की हालत में सुधार है. सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन