पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, 15500 का काटा चलान

पुलिस ने शुक्रवार को थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में नप क्षेत्र के दुर्गा मंदिर चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया.
त्रिवेणीगंज. पुलिस ने शुक्रवार को थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में नप क्षेत्र के दुर्गा मंदिर चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान जाम की समस्या को लेकर एनएच 327ई पर दोनों तरफ मुख्य मार्ग पर लगने वाले दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया, ई-रिक्शा वाहनों की संघन तलाशी ली गयी. चलान भी काटा गया. साथ ही मुख्य मार्ग से आने जाने वाले सभी वाहनों को पुलिस कर्मियों के द्वारा रोक कर ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, गाड़ी की डिक्की आदि जांच की गयी. हालांकि, कहीं से भी कोई आपत्तिजनक सामान पुलिस ने बरामद नहीं किया. अभियान के कारण कई ऐसे लोग जो बिना हेलमेट के आ जा रहे थे. वे शहर की तंग गलियों से भागते नजर आये. जाम की समस्या को लेकर दुर्गा मंदिर चौक से लेकर ब्लॉक चौक तक सड़क के किनारे खड़ा करने वाले दो पहिया, तीन पहिया, ई रिक्शा व चार पहिया वाहन वाले भी अपने-अपने वाहनों को जुर्माना की राशि से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आये. चेकिंग अभियान से लोगों में काफी हड़कंप देखा गया. थानध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में क्राइम को कंट्रोल रखने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा. अभियान के दौरान कुल 15 हजार 5 सौ रुपये का चलान काटा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










