अवैध संबंध के आरोप में महिला व युवक की हुई थी पिटाई, प्राथमिकी दर्ज
Updated at : 03 Jan 2020 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

त्रिवेणीगंज : जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज पश्चिम पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 08 चंपानगर गांव में अवैध संबंध के आरोप में पंचायत बुलाकर ग्रामीणों की उपस्थिति में तुगलकी फरमान जारी करते महिला व युवक की बेरहमी से की गयी पिटाई मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 09 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. घटना […]
विज्ञापन
त्रिवेणीगंज : जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज पश्चिम पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 08 चंपानगर गांव में अवैध संबंध के आरोप में पंचायत बुलाकर ग्रामीणों की उपस्थिति में तुगलकी फरमान जारी करते महिला व युवक की बेरहमी से की गयी पिटाई मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 09 आरोपितों को गिरफ्तार किया है.
घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गणपति ठाकुर के नेतृत्व में जदिया पुलिस के द्वारा पीड़ित महिला के फर्द बयान पर कांड संख्या 01/2020 दर्ज करते सरपंच समेत 10 लोगों को नामजद किया है. जिसमें 09 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जिसमें एक महिला भी शामिल है.
एसडीपीओ श्री ठाकुर ने बताया कि पीड़ित महिला के फर्द बयान के आधार पर जदिया थाना ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित सरपंच महेंद्र सरदार समेत 09 नामजद की गिरफ्तारी की गयी. बताया कि प्राथमिकी में कुल 10 नामजद आरोपित हैं, 09 की गिरफ्तारी के बाद एक नामजद फरार है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है.
खूंटे में बांध कर की प्रेमी युगल की पिटाई, वायरल हुआ वीडियो
मिली जानकारी अनुसार सोमवार की रात्रि कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 13 कोरियापट्टी निवासी उमेश मंडल का 25 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार को चंपानगर निवासी एक महिला जो तीन बच्चे की मां है और अपने मायके में ही करीब 10-15 वर्षों से माता-पिता के साथ रहती है को कुछ ग्रामीण युवाओं के द्वारा पकड़ लिया गया और एक घर में बंद कर दिया.
मंगलवार की सुबह इस मामले को लेकर एक आदमी के दरवाजे पर ग्रामीणों के समक्ष पंचायत बैठाकर सरपंच ने तुगलकी फरमान जारी करते पंचायत में पीड़ित महिला व युवक की बेरहमी से पिटाई की गयी. जिसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला प्रकाश में आया. वीडियो में पीड़ित युवक व महिला को खूंटे से बांधकर पिटाई की जा रही है.
कहते हैं अधिकारी
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गणपति ठाकुर ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी नामजद सरपंच महेंद्र सरदार त्रेमासिक दागी है. पुराने डकैत हिस्ट्रीशिटर और डोसियर हैं. बताया कि इस मामले में मुखिया के संलिप्त होने की भी जानकारी प्रकाश में आया है. जिसकी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




