पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर अगलगी का लगाया आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2019 8:18 AM
वीरपुर : बसंतपुर पंचायत के वार्ड नंबर 06 निवासी राजेश महतो ने घर में आग लगाने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में कहा है कि रविवार की रात जब उनका परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था तो साजिश के तहत […]
वीरपुर : बसंतपुर पंचायत के वार्ड नंबर 06 निवासी राजेश महतो ने घर में आग लगाने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में कहा है कि रविवार की रात जब उनका परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था तो साजिश के तहत जयमाला देवी पति रामदयाल महतो, दीपचंद्र महतो, भूपेन मेहता सभी वार्ड 06 के निवासी ने उनके घर में आग लगा दिया. जिसमें आग बुझाने के क्रम में उनका हाथ भी झुलस गया. अगलगी में घर के भीतर रखा पटुआ, अनाज एवं 1250 रुपया भी जल गया. आवेदक सोमवार से ही अंचल और थाने की चक्कर लगा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










