हाथी के डर से परिवार संग घरों में दुबके रहे लोग, फसलों काे पहुंचाया नुकसान
Updated at : 08 Mar 2019 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

कटैया-निर्मली : हाथी के दहशत से पूरे क्षेत्र के लोग परेशान हैं. यहां के लोग भयभीत हैं और पूरी रात नहीं सोए. पिपरा प्रखंड क्षेत्र के ठाढ़ी भवानीपुर पंचायत में बुधवार की रात एकाएक गांव में घुसकर हाथी ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया. जैसे ही हाथी गांव में प्रवेश करने की बात लोगों ने […]
विज्ञापन
कटैया-निर्मली : हाथी के दहशत से पूरे क्षेत्र के लोग परेशान हैं. यहां के लोग भयभीत हैं और पूरी रात नहीं सोए. पिपरा प्रखंड क्षेत्र के ठाढ़ी भवानीपुर पंचायत में बुधवार की रात एकाएक गांव में घुसकर हाथी ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया.
जैसे ही हाथी गांव में प्रवेश करने की बात लोगों ने सुना कि गांव में आग की तरह यह बात फैल गई. लोगों ने हल्ला करना शुरू किया. यहां तक कि लोगों ने मोबाइल से भी लोगों को संपर्क करना शुरू कर दिया.
सभी लोग अपने बाल बच्चे के साथ घर के अंदर बंद हो गए. मिली जानकारी के अनुसार गांव के कुछ लोग पक्की सड़क पर हाथी को रोशनी में सड़क पार करते हुए देखा हल्ला कर के इसकी सूचना गांव वाले को दिए. लोगों ने हाथी को खेदाड़ना शुरू किया.
तकरीबन 02 घंटे तक हाथी के पीछे दौड़ते रहे. जानकारी देते हुए ग्रामीण तंजुम आलम, सुरेश, विनोद ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में लोग रात के करीब एक बजे अपने सीमा से खेदेड़कर लोग चैन का सांस लिए. लोगों ने बताया कि हाथी द्वारा गेहूं की फसल मक्का की फसल एवं सब्जी बागान को नष्ट किया. वहीं देर शाम 7:00 बजे दिनापट्टी पंचायत के कोसी ईंट भट्ठा पर हाथी द्वारा उत्पाद मचाया गया.
वहां से हाथी लिटियाही साइफन पर दो घर को भी क्षतिग्रस्त किया. लिटियाही निवासी कुंदन कुमार यादव, सनोज कुमार, यादव, अर्जुन कुमार, गणेश कुमार ने बताया कि उनका गेहूं, सरसों व मटर की फसल को भी हाथी ने पूरी तरह नष्ट कर दिया. वे लोग हाथी के इस दहशत से काफी परेशान हो गए हैं. ग्रामीणों ने बताया कि हाथी पूरब टोला पहुंच कर दो लकड़ी के कटघड़ा को क्षतिग्रस्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




