घर से 10.5 किलो गांजा बरामद, महिला गिरफ्तार
Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 10 Jun 2026 7:40 PM
शराब, स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चलाएगी
वीरपुर.
थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में वीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बसंतपुर वार्ड संख्या 01 स्थित खोंटाहा गांव में छापेमारी कर एक घर से 10.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया. इस कार्रवाई में एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्तार महिला की पहचान खोंटाहा निवासी कामेश्वर यादव की पत्नी 40 वर्षीय फूलों देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.क्षेत्र में अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता
जानकारी देते हुए नव पदस्थापित थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि पुलिस टीम रात्रि गश्ती पर थी. इसी दौरान सूचना मिली कि खोंटाहा स्थित एक घर में गांजा रखा गया है. सूचना के सत्यापन के बाद सब-इंस्पेक्टर पीसी पासवान व महिला सशस्त्र बल की जवानों के साथ घर की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान एक बैग बरामद हुआ. बैग खोलने पर उसमें गांजा पाया गया. पुलिस ने तत्काल गांजा जब्त कर घर में मौजूद महिला को हिरासत में ले लिया. थाना लाकर जब गांजा का वजन किया गया तो उसका कुल वजन 10.5 किलोग्राम निकला. थानाध्यक्ष संजय दास ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता है. शराब, स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चलाएगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










