करीब डेढ़ सौ छात्रों के एडमिट कार्ड के लिये कॉलेज कर रहा था टाल-मटोल
Updated at : 29 Jun 2018 6:05 AM (IST)
विज्ञापन

सुपौल : डिग्री पार्ट वन के परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड नहीं मिलने से आक्रोशित छात्र सुपौल-किसनपुर पथ को डिग्री कॉलेज के समीप गुरुवार को आधे घंटे तक जाम कर प्रदर्शन किया. छात्रों का कहना था कि करीब डेढ़ सौ के आसपास छात्रों के एडमिट कार्ड के लिये कुछ दिनों से कॉलेज द्वारा टाल-मटोल किया जा […]
विज्ञापन
सुपौल : डिग्री पार्ट वन के परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड नहीं मिलने से आक्रोशित छात्र सुपौल-किसनपुर पथ को डिग्री कॉलेज के समीप गुरुवार को आधे घंटे तक जाम कर प्रदर्शन किया. छात्रों का कहना था कि करीब डेढ़ सौ के आसपास छात्रों के एडमिट कार्ड के लिये कुछ दिनों से कॉलेज द्वारा टाल-मटोल किया जा रहा था.
जिससे आजिज होकर छात्रों ने सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया. डिग्री कॉलेज के छात्र सुजीत कुमार, संदीप कुमार, कृपानंद कुमार, संतोष यादव, परमेश्वरी यादव, विद्यानंद कुमार, शिवनाथ मंडल, दिनेश कुमार ठाकुर, वरूण यादव आदि छात्रों का कहना था कि कॉलेज द्वारा काफी परेशान किया जा रहा था. कहा जा रहा था कि शुक्रवार को परीक्षा के समय में ही केंद्र पर एडमिट कार्ड दे दिया जायेगा.
जिसके लिये छात्र तैयार नहीं हुआ और बाद में आक्रोशित होकर जाम करने को बाध्य होना पड़ा. जाम की सूचना पर पहुंचे सदर एसडीएम कयुम अंसारी, एसडीपीओ विद्यासागर, सदर थानाध्यक्ष वासुदेव राय, बीडीओ आर्य गौतम आदि के द्वारा समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराया गया.
चारों मृतक के शवों का हुआ अंतिम संस्कार
रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार, विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




