स्वच्छ सुपौल-सुंदर सुपौल का नारा हवा-हवाई

सुपौल : एक तरफ लोग स्वच्छता की शपथ ले रहे हैं, लेकिन आज भी नगर की सड़कें गंदी हैं, नाली लबालब है. मुख्यालय के हटिया मोड़ के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है. वार्ड नंबर 07 में नालियां बजबजा रही है. प्रसिद्ध पुरानी दुर्गा स्थान के समीप नाला के पास खड़ा होना मुश्किल है. […]
सुपौल : एक तरफ लोग स्वच्छता की शपथ ले रहे हैं, लेकिन आज भी नगर की सड़कें गंदी हैं, नाली लबालब है. मुख्यालय के हटिया मोड़ के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है. वार्ड नंबर 07 में नालियां बजबजा रही है. प्रसिद्ध पुरानी दुर्गा स्थान के समीप नाला के पास खड़ा होना मुश्किल है. वार्ड नंबर 11-13 के बीच सड़क पर झील सा नजारा है. नगर परिषद का नारा स्वच्छ सुपौल-सुंदर सुपौल यहां हवा-हवाई है. वार्ड नंबर 07 में सुमन कुमार सिंह के घर के सामने नाले के ऊपर का प्लेट टूटा हुआ है सो अलग.
जिम्मेदार कहते हैं कि सफाई के मामले में नप काफी गंभीर है. लेकिन सच्चाई यही है कि इस बार लोग गंदगी के बीच दुर्गा पूजा घूमने आयेंगे. रविवार को डीएम बैद्यनाथ यादव गांधी मैदान व पुरानी दुर्गा स्थान में गंदगी देख बिफर उठे. उन्होंने अविलंब गंदगी साफ करने का निर्देश दिया. बचपन बचाओ कमेटी की जिलाध्यक्ष नवनीता सिंह गुड्डी ने बताया कि यत्र-तत्र बिखरे पड़े कचरों पर आवारा पशुओं के धमाचौकड़ी से आसपास का वातावरण दूषित हो गया है.
नगर में आज तक जल निकासी की व्यवस्था कुशल प्रबंधन के तहत योजनाबद्ध तरीके से नहीं की जा सकी है. फलस्वरूप नालियां लबालब रहती है. सड़क पर नाला का पानी बहता है. कीचड़ के कारण सड़क पर चलना मुश्किल होता है. पानी निकासी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण शहर वासियों को काफी दुश्वारियां उठानी पड़ती है. लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही व नगर परिषद की उदासीनता के कारण जलजमाव की समस्या नगर की पहचान बन चुकी है. सफाई कर्मी सफाई के प्रति बेपरवाह बने हुए हैं. मुख्यालय में कई जगहों पर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा बनायी गयी है. कई दिनों तक मेला भी लगता है. बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं. गांधी मैदान में रावण वध के दौरान सैलाब उमड़ता है. अगर यही स्थिति रही तो श्रद्धालुओं को माता के दर्शन के लिये कूडा-करकट, यत्र-तत्र फैली सड़ांध, मलमूत्र व असहृय गंदगी के बीच आने को मजबूर होना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










