पांच लोगों को दो वर्ष की सजा, जुर्माना भी

Published at :21 Sep 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
पांच लोगों को दो वर्ष की सजा, जुर्माना भी

सुपौल : अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के बाद पांच लोगों को दो वर्ष की कारावास सहित अर्थदंड का फैसला सुनाया है. मालूम हो कि जीआर नंबर 523/09, थाना कांड संख्या 118/09 में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी प्रह्लाद कुमार ने सनत कुमार, मीरा कुमारी, बसंत कुमार, पूजा कुमारी, ममता कुमारी को धारा […]

विज्ञापन

सुपौल : अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के बाद पांच लोगों को दो वर्ष की कारावास सहित अर्थदंड का फैसला सुनाया है. मालूम हो कि जीआर नंबर 523/09, थाना कांड संख्या 118/09 में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी प्रह्लाद कुमार ने सनत कुमार, मीरा कुमारी, बसंत कुमार, पूजा कुमारी, ममता कुमारी को धारा 498 ए/34 भादवि के तहत दोषी पाते हुए दो साल की सजा तथा पांच हजार रुपये जुर्माना के साथ ही दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4 के तहत छह माह की सजा तथा 05 हजार रुपये जुर्माना लगाया.

जानकारी अनुसार प्रिया कुमारी ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आवेदन दिया था कि बीते 18 जून 2008 को उनकी शादी सनत के साथ हुई थी. जहां मायके पक्ष द्वारा उपहार स्वरूप बाइक, पलंग, सोफा सेट, डायनिंग सेट, ड्रेसिंग टेबुल सहित अन्य सामग्री दिया था. शादी के बाद दो-तीन दिन के बाद उसकी सास, ससुर, ननद, बहनोई सभी मिलकर पांच लाख रुपये की मांग करने लगे. साथ ही डिमांड पूरी नहीं होने पर उन्हें प्रताड़ित किये जाने का मामला भी सामने आने लगा. सुनवाई में अभियोजन पक्ष की ओर से अशोक कुमार त्रिपाठी तथा बचाव पक्ष से नागेंद्र नारायण ठाकुर ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन