रेफरल अस्पताल में तोड़फोड़

Published at :07 Sep 2017 3:30 AM (IST)
विज्ञापन
रेफरल अस्पताल में तोड़फोड़

दुर्घटना. बस की ठोकर से युवक की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप शौच के लिए निकले एक युवक को बुधवार की अहले सुबह अज्ञात बस ने धक्का मार दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से प्रतापगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज न कर बाहर […]

विज्ञापन

दुर्घटना. बस की ठोकर से युवक की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

शौच के लिए निकले एक युवक को बुधवार की अहले सुबह अज्ञात बस ने धक्का मार दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से प्रतापगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज न कर बाहर ले जाने की सलाह दी. इधर, जख्मी को दूसरे जगह ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गयी.

सुपौल : प्रतापगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 7 में बुधवार की अहले सुबह शौच के लिए निकले एक युवक को एक अज्ञात बस ने धक्का मार दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से प्रतापगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने इलाज न कर बाहर ले जाने की सलाह दी. इधर जख्मी को दूसरे जगह ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना की खबर सुनते ही ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर अस्पताल पहुंचकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ कर सड़क जाम कर दिया.

जानकारी के अनुसार भवानीपुर उत्तर पंचायत निवासी श्रीलाल मंडल के 16 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार मंडल बुधवार के अहले सुबह शौच के लिए घर से आगे सड़क किनारे गया. साथ में उसकी माता विमला देवी भी पीछे से पहुंची की सिमराही की तरफ से आ रही एक अज्ञात बस ने नियंत्रण खोकर पीछे से धक्का मार कर निकल गया.

घटना में सुनील कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वही उसकी मां विमला देवी को सर में चोट आई. जानकारी देते हुए मां विमला देवी सहित परिजनों ने बताया कि जैसे ही घटना घटित हुई स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रतापगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. ड्यूटी में तैनात चिकित्सक अनिल कुमार को इलाज करने के लिए परिजनों ने बार-बार गुहार लगायी. इलाज न कर वे बेड पर सो रहे थे. काफी विनती के बाद डॉक्टर करीब आधा घंटा विलंब से उठ कर जख्मी को देखा तो उसका सिर बहुत फट चुका था. वहीं इलाज करने के बजाय उसकी नाजुक स्थिति को देखते बाहर ले जाने को कहा.

परिजनों ने कहा कि जब हॉस्पिटल से एंबुलेंस की मांग की गई तो चालक गोपाल सिंह ने देने से इन्कार कर दिया. वहीं सहचालक केसरी सिंह पर आरोप लगाते हुए परिजनों ने कहा कि उनके द्वारा एंबुलेंस देने की बात पर 15 सौ रुपये की मांग की गई. परिजनों ने बताया कि किसी तरह हमलोग जख्मी को सिमराही रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देखते हुए बाहर रेफर कर दिया. उसके बाद रेफरल अस्पताल सिमराही के द्वारा एंबुलेंस मुहैया कराया गया, लेकिन दरभंगा ले जाने के क्रम में कोसी पुल के पास पहुंचते ही सुनील कुमार मंडल की मौत हो गयी. उसे पुनः परिजनों ने गांव पहुंचाया.

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर िकया प्रदर्शन

घटना की खबर सुनते ही सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर मृतक को लेकर प्रतापगंज रेफरल अस्पताल पहुंचकर सड़क जाम कर दिया और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगा इसी बीच में कुछ ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में लगे दो एंबुलेंस के साथ कार्यालय सहित अन्य जगहों पर तोड़फोड़ करने लगे. इस बाबत एसडीओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. दोषी को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी.

आक्रोशित ग्रामीणों को देख डॉक्टर सहित सभी कर्मी फरार

अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर सहित सभी कर्मी ग्रामीणों के उग्र रूप को देखकर फरार हो गया. इधर घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी को दिया गया घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह व अनुमंडलाधिकारी वीरपुर सुभाष कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी लिया और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन