मुंगेर के छात्र की हत्या कर शव को फतुहा में रेलवे ट्रैक पर फेंका

Published at :18 Aug 2017 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर के छात्र की हत्या कर शव को फतुहा में रेलवे ट्रैक पर फेंका

फतुहा : दानापुर रेल मंडल के फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड के नयका रोड हॉल्ट के पास रेलवे लाइन पर से फतुहा पुलिस ने गुरुवार की सुबह 20 वर्षीय छात्र का शव बरामद किया. शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि युवक के सिर के पीछे के हिस्से में गोली मार कर या किसी नुकीले हथियार […]

विज्ञापन

फतुहा : दानापुर रेल मंडल के फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड के नयका रोड हॉल्ट के पास रेलवे लाइन पर से फतुहा पुलिस ने गुरुवार की सुबह 20 वर्षीय छात्र का शव बरामद किया. शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि युवक के सिर के पीछे के हिस्से में गोली मार कर या किसी नुकीले हथियार से प्रहार कर उसकी अन्यत्र हत्या कर शव को साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से यहां रेलवे लाइन पर लाकर फेंक दिया गया है. अपराधियों ने हत्या की वारदात को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की

. फतुहा में छात्र का शव होने की सूचना पर मृतक का भाई अभिषेक कुमार पहुंचा और शव की शिनाख्त की. उसने बताया कि मृतक लल्लू पोखर मुंगेर निवासी उमा शंकर सिंह का पुत्र प्रशांत कुमार है. उसने बताया कि प्रशांत पटना में रह कर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता था. वह बुधवार की दोपहर से गायब था. इस संबंध में पटना के गर्दनीबाग थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था. उसने आशंका जाहिर की किसी ने पैसे की लालच में उसके भाई की हत्या कर फतुहा में रेलवे ट्रैक पर लाकर शव फेंक दिया. उसने अपने भाई की हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है. पुलिस पूरी जानकारी ले जांच में जुटी है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है. थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि पुलिस प्रेम प्रसंग सहित सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है़

फतुहा-इस्लामपुर रेल खंड के नयका रोड हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक से शव बरामद
पटना में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता था प्रशांत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन