केशव हत्याकांड एक आरोपित पुलिस अभिरक्षा से फरार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jun 2017 4:42 AM (IST)
विज्ञापन

सुपौल : केशव झा का अपहरण और फिर हत्या का खुलासा होने से पूर्व ही एक हत्यारोपित भपटियाही थाना के शाहपुर पृथ्वीपट्टी निवासी वीरेंद्र राय उर्फ बबलू राय, पिता देवन राय बुधवार की रात पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया. आरोपित के फरार होने के बाद पुलिसिया कार्यशैली पर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं. […]
विज्ञापन
सुपौल : केशव झा का अपहरण और फिर हत्या का खुलासा होने से पूर्व ही एक हत्यारोपित भपटियाही थाना के शाहपुर पृथ्वीपट्टी निवासी वीरेंद्र राय उर्फ बबलू राय, पिता देवन राय बुधवार की रात पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया. आरोपित के फरार होने के बाद पुलिसिया कार्यशैली पर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं. लोगों का कहना है कि इस अपहरण कांड में शुरू से ही पुलिसिया अनुसंधान सवालों के घेरे में रहा है.
एक आरोपित पुलिस…
लोगों को यह बात पच नहीं रही है कि आखिर कैसे आरोपित पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया. जांच के क्रम में पुलिस ने अपहरण से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया था. सूत्रों की माने तो तीनों अभियुक्त पवन मिश्रा, वीरेंद्र राय और राम कुमार कामत को सुपौल सदर थाना पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था. सूत्र बताते हैं कि पुलिस अभिरक्षा में तीनों आरोपित के सुरक्षा की जिम्मेवारी सदर थाना को दी गयी थी, लेकिन बुधवार की रात को पुलिस को चकमा देकर एक आरोपित वीरेंद्र राय फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










