विधवा महिला के साथ मारपीट व धमकी मामले में प्राथमिकी दर्ज

आदर्श थाना, रजौली
नवादा जिले में विधवा महिला के साथ मारपीट व धमकी मामले में पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी. पीड़िता को आरोपितों द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार धमकी दी जा रही थी.
Nawada News (कुमार मनीष देव) : अकबरपुर थाना क्षेत्र के चमार टोली निवासी ललिता देवी द्वारा पड़ोसियों पर मारपीट, गाली-गलौज एवं धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मामले में साहिल कुमार, पुनम देवी एवं सागर कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि आरोपितों द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार विवाद एवं धमकी दी जा रही थी. आरोप है कि चापाकल पर पानी भरने के दौरान साहिल कुमार एवं पुनम देवी ने लाठी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया.
ग्रामीणों को देख फरार हुए आरोपी
बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों को देखकर दोनों मौके से फरार हो गए. इसके बाद सागर कुमार द्वारा भी मारपीट एवं धमकी देने का आरोप लगाया गया है. घटना में पीड़िता के पैर एवं कंधे में गंभीर चोट आई, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से उनका इलाज अकबरपुर अस्पताल में कराया गया.
कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस
इस संबंध में अकबरपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर अकबरपुर थाना कांड संख्या 194/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.
Also Read : बेगूसराय में ट्रैक्टर की टक्कड़ से युवक की मौत, चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 न्यूज़ चैनल से की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं.
बिहार की राजनीति, प्रशासन, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग करते हैं. राज्य की राजनीतिक गतिविधियों, नीतिगत फैसलों और उनके आम लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण करना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. इसके साथ ही वे कृषि, शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










