भागलपुर युवक की हत्या से हड़कंप, हाल ही में जेल से छूटकर आया था शख्स

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

मौके पर स्थानीय लोगों की काफी संख्या में भीड़ लग गयी. वहीं मृतक की पहचान भैरोपुर निवास रूपेश मंडल उर्फ मुरारी उर्फ मुखिया मंडल के रूप में की गयी है. घटना की सूचना पाकर मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ सिटी डीएसपी पहुंचे.

विज्ञापन

दरभंगा. भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज गंगटी रोड के अलख धाम शिव मंदिर परिसर में भैरोपुर के रहने वाले युवक की ईंट से कूच कर हत्या कर दी है. घटना की जानकारी पूरे इलाके में आग की तरह फैल गयी. मौके पर स्थानीय लोगों की काफी संख्या में भीड़ लग गयी. वहीं मृतक की पहचान भैरोपुर निवास रूपेश मंडल उर्फ मुरारी उर्फ मुखिया मंडल के रूप में की गयी है. घटना की सूचना पाकर मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ सिटी डीएसपी पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

पहले चाकू मारा फिर ईंटों से कुचला

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार भागलपुर में बेखौफ बदमाशों ने बबरगंज थाना क्षेत्र में गंगटी स्थित मंदिर परिसर में ही एक युवक की चाकू और ईंटों से मारकर हत्या कर दी. युवक हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था. युवक सुबह सवेरे मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था और बाद में उसकी हत्या की खबर परिजनों को मिली. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक की पहचान 25 वर्षीय रुपेश उर्फ मुखिया मंडल के रूप में की गई है. रविवार की सुबह करीब साढ़े नै बजे रूपेश अलख धाम मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था. इसी बीच, परिजनों को खबर मिली की मंदिर परिसर से रूपेश के शव को बरामद किया गया है. मृतक के शरीर पर चाकू और ईंट से वार करने के निशान मौजूद थे.

हत्या के आरोप में जा चुका था जेल

इधर घटना के बाद परिजनों ने बताया कि साल 2022 में हबीबपुर थाना क्षेत्र में अजीत यादव की हत्या हो गई थी. उस मामले में रूपेश को अभियुक्त बनाया गया था. पुलिस ने रूपेश के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. करीब डेढ़ महीना पहले ही वह जेल से छूट कर बाहर आया था. पिछले कुछ दिनों से उसे हत्या की धमकी दी जा रही थी. उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन