महिला ने खाया जहर,इलाज के दौरान गयी जान

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 03 Jan 2026 10:09 PM

विज्ञापन

बसंतपुर थाना क्षेत्र के राजराजापुर गांव से शनिवार को एक महिला ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली. परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद से मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है मृतका की पहचान राजराजापुर निवासी संजय सिंह की 35 वर्षीय पत्नी मनुका देवी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. बसंतपुर थाना क्षेत्र के राजराजापुर गांव से शनिवार को एक महिला ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली. परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद से मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है मृतका की पहचान राजराजापुर निवासी संजय सिंह की 35 वर्षीय पत्नी मनुका देवी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन कर चुके थे. इसी दौरान मनुका देवी ने खाने में सल्फास नामक ज़हरीली गोली खा ली. कुछ समय बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टी शुरू हुई, तब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई. स्थिति गंभीर देख परिजन तुरंत उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल, रेफर कर दिया.सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. मृतका अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गई है. बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं परिजन गहरे सदमे में हैं. मृतका के पति संजय सिंह ने बताया कि वह एक सिक्योरिटी एजेंसी में काम करते हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि पत्नी ने ज़हर क्यों खाया. घटना के कारणों को लेकर परिवार भी असमंजस में है. परिजन किसी घरेलू विवाद या अन्य कारण की स्पष्ट पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं. नगर थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी ने बताया कि सदर अस्पताल से महिला की मौत की सूचना मिली थी. सूचना के बाद पुलिस पदाधिकारी को अस्पताल भेजा गया, जहां परिजनों का बयान दर्ज कराया गया. शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन