Siwan News: मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Published by : Nikhil Anurag Updated At : 19 May 2026 9:05 PM

विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर ग्रामीण

सीवान के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में सरारी गांव के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार श्रवण शर्मा की मौत हो गई. वे मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे थे. टक्कर के बाद बाइक पेड़ से टकरा गई. ट्रक चालक फरार है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Siwan News: (विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट) सीवान के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सरारी गांव स्थित पीर बाबा के समीप अफराद-जामो मुख्य मार्ग पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के लद्दी गांव निवासी बाबूलाल शर्मा के पुत्र श्रवण शर्मा के रूप में हुई है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, श्रवण शर्मा अपने गांव से बाइक द्वारा जगदीशपुर की ओर एक रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान सरारी गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और श्रवण शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई.

चालक फरार, पुलिस जांच जारी

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही गोरेयाकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक व चालक की पहचान की जा रही है.

परिवार में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं ग्रामीणों ने इस सड़क पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों के परिचालन पर चिंता जताई है.

ग्रामीणों की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर नियमित जांच अभियान चलाया जाए और वाहनों की गति पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जंक्शन पर 100 करोड़ की लागत से बनेगा दो मंजिला वेटिंग हॉल, एक साथ बैठ सकेंगे हजारों यात्री

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन