बिहार के इस जंक्शन पर 100 करोड़ की लागत से बनेगा दो मंजिला वेटिंग हॉल, एक साथ बैठ सकेंगे हजारों यात्री

Updated:
विज्ञापन
Patna-Junction-Hall

(सांकेतिक तस्वीर)

Patna Junction: पटना जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए रेलवे बड़ा कदम उठाने जा रहा है. यहां पूर्व मध्य रेलवे का सबसे बड़ा वेटिंग हॉल बनाया जाएगा, जहां एक साथ 5000 यात्री बैठ सकेंगे. 100 करोड़ रुपये की इस परियोजना से यात्रियों को भीड़ और इंतजार की परेशानी से राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Patna Junction: पटना जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए जल्द बड़ी सुविधा शुरू होने वाली है. रेलवे स्टेशन पर पूर्व मध्य रेलवे का सबसे बड़ा पैसेंजर वेटिंग हॉल बनाया जाएगा. रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अब इस बड़े प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस परियोजना पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

एक साथ 5000 यात्री कर सकेंगे इंतजार

पटना जंक्शन पर बनने वाला यह नया दो मंजिला मॉड्यूलर वेटिंग सह होल्डिंग एरिया काफी आधुनिक होगा. यहां एक साथ करीब 5000 यात्री बैठकर अपनी ट्रेन का इंतजार कर सकेंगे. अभी त्योहारों और भीड़ के समय यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिलती है. ऐसे में यह नया वेटिंग हॉल बड़ी राहत देने वाला साबित होगा.

गोरखपुर जंक्शन की तर्ज पर बनेगा नया हॉल

रेलवे इस नए वेटिंग एरिया को गोरखपुर जंक्शन की तरह विकसित करने की तैयारी कर रहा है. हाल ही में आरआईटीईएस की टीम पटना जंक्शन पहुंची थी. टीम ने रिजर्वेशन काउंटर, बाइक स्टैंड और सर्कुलेटिंग एरिया समेत कई जगहों का निरीक्षण किया. अब जल्द ही निर्माण प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है.

10 हजार स्क्वायर फीट में तैयार होगा भवन

जानकारी के मुताबिक यह वेटिंग हॉल करीब 10 हजार स्क्वायर फीट में बनाया जाएगा. ग्राउंड फ्लोर पर रिजर्वेशन और यूटीएस टिकट काउंटर होंगे, जिससे टिकट लेने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी और भीड़ कम होगी.

पहली मंजिल पर बड़ा वेटिंग एरिया बनाया जाएगा. यहां आरामदायक बैठने की व्यवस्था, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, पीने का पानी और शौचालय जैसी सुविधाएं रहेंगी. दूसरी मंजिल पर डॉरमेट्री और रिटायरिंग रूम बनाए जाएंगे, ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों को आराम करने में आसानी हो.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पटना जंक्शन पर रोज गुजरते हैं लाखों यात्री

पटना जंक्शन देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में गिना जाता है. यहां हर दिन करीब 210 से 225 ट्रेनें आती-जाती हैं. सामान्य दिनों में लगभग 1.25 लाख यात्री स्टेशन से सफर करते हैं. वहीं छठ, होली और दूसरे बड़े त्योहारों के दौरान यह संख्या ढाई लाख से भी ज्यादा पहुंच जाती है.

इसे भी पढ़ें: अपराध छोड़ो, अभी और एनकाउंटर होंगे, सम्राट के मंत्री बोले- गोली का जवाब गोली से मिलेगा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन