सीवान: भगवानपुर हाट में महिला से घर में घुसकर मारपीट, मंगलसूत्र छीनने का आरोप, आठ पर FIR

Author Ranjeet Kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सकरी गांव से मारपीट और मंगलसूत्र छीनने की घटना सामने आई है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Siwan news: भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सकरी गांव में एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट और गले से मंगलसूत्र छीनने का मामला सामने आया है. पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

आठ लोगों को बनाया गया आरोपित

पीड़िता सुनैना देवी, पति पिंटू प्रसाद, द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले में राजेंद्र मांझी, कन्हैया मांझी, इंदल कुमार, यश कुमार, अभिषेक कुमार सहित कुल आठ लोगों को आरोपित बनाया गया है.

घर में घुसकर मारपीट और मंगलसूत्र छीनने का आरोप

आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सभी आरोपित गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की. इस दौरान आरोपितों ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया.

जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे 7 विधेयक, दाखिल-खारिज, सेवा कर समेत ये हैं शामिल


विज्ञापन
रंजीत यादव

लेखक के बारे में

By रंजीत यादव

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन