सीवान: मैरवा के वार्ड-9 में दो दिनों से अंधेरे में लोग, ट्रांसफार्मर खराब होने से बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मैरवा नगर पंचायत के वार्ड-9 में 200 केवीए का ट्रांसफार्मर दो दिनों से खराब होने के कारण भीषण बिजली संकट खड़ा हो गया है. इससे न केवल लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हुआ है, बल्कि पेयजल और बच्चों की पढ़ाई पर भी गहरा असर पड़ा है.

विज्ञापन

Siwan News: मैरवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-9 में पिछले दो दिनों से 200 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरा इलाका बिजली संकट से जूझ रहा है. बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से पेयजल संकट गहरा गया है और लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. समस्या के समाधान में हो रही देरी से स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है.

विज्ञापन

ट्रांसफार्मर खराब होने से पढ़ाई और पेयजल व्यवस्था प्रभावित

समाजसेवी बबलु जैसवाल समेत अन्य लोगों ने सांसद को दिए आवेदन में बताया कि वार्ड संख्या-9 स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप लगा 200 केवीए का ट्रांसफार्मर दो दिनों से खराब पड़ा है. बिजली नहीं रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. घरों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है और उमस भरी गर्मी में लोगों का रहना मुश्किल हो गया है.

कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

वार्डवासियों का आरोप है कि मामले की सूचना कई बार विद्युत विभाग के कनीय अभियंता और एसडीओ को फोन पर दी गई. इसके बावजूद अब तक न तो ट्रांसफार्मर बदला गया और न ही बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कोई ठोस पहल की गई. इससे लोगों में विभाग की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है.

सांसद से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

स्थानीय लोगों ने सांसद से मांग की है कि वे मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर खराब ट्रांसफार्मर को बदलवाने तथा बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल कराने की व्यवस्था करें, ताकि वार्ड के लोगों को बिजली और पानी की समस्या से राहत मिल सके.

एसडीओ ने क्या कहा

विद्युत विभाग के एसडीओ नेहाल श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना जिला कार्यालय को भेज दी गई है. अभी नया ट्रांसफार्मर प्राप्त नहीं हुआ है. ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते ही उसे लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

Also Read: CM सम्राट बोले- जीविका दीदियों के कहने पर सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई, चुनाव से पहले कराया था महिला संवाद


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन