सीवान: गुठनी सहयोग शिविर में नल-जल योजना और वैक्सीन की कमी का मुद्दा उठा, अधिकारियों ने दिया समाधान का भरोसा

Author Chandra Prakash|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
सहयोग शिविर में रैयतों को प्रारंभिक खतियान की प्रति उपलब्ध कराते पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

सहयोग शिविर में रैयतों को प्रारंभिक खतियान की प्रति उपलब्ध कराते पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

बलुआ पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं. पांच रैयतों को प्रारंभिक खतियान मिला, वहीं नल-जल योजना और वैक्सीन की कमी जैसे मुद्दों पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया. सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई.

विज्ञापन

सीवान: गुठनी थाना क्षेत्र के बलुआ पंचायत भवन में मंगलवार को मुखिया श्रीनिवास गुप्ता की अध्यक्षता में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और राजस्व तथा विकास योजनाओं से संबंधित जानकारी दी.

पांच रैयतों को मिला प्रारंभिक खतियान

शिविर में अंचलाधिकारी डॉ. विकास कुमार और विशेष सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने विस्वार पंचायत के पांच रैयतों को प्रारंभिक खतियान की प्रति उपलब्ध कराई. लाभार्थियों में हरेंद्र यादव, निरंजन यादव, कृष्णा यादव, सूर्यनाथ चौधरी और सोमरिया कुंवर शामिल रहे. अधिकारियों ने बताया कि राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन और सरकारी सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से नियमित रूप से सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.

12 वार्डों में बंद पड़ी नल-जल योजना की शिकायत

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने पीएचईडी के कनीय अभियंता संतोष कुमार भारती के समक्ष शिकायत दर्ज कराई कि पंचायत के 13 वार्डों में से 12 वार्डों में हर घर नल-जल योजना लंबे समय से बंद पड़ी है. इससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने जल्द जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की. इस पर कनीय अभियंता ने शीघ्र समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया.

सरकारी अस्पताल में वैक्सीन की कमी पर भी उठे सवाल

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शब्बीर अख्तर के समक्ष ग्रामीणों ने सरकारी अस्पताल में सर्पदंश और कुत्ता काटने के उपचार में उपयोग होने वाली जीवनरक्षक वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने की शिकायत की. ग्रामीणों का कहना था कि वैक्सीन नहीं रहने के कारण मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं. अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया.

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील

शिविर में बीपीआरओ कुमार कार्तिकेयन, एमओ चंदन कुमार, बीओ सुशील चौधरी, कनीय अभियंता अवनीश कुमार सिंह, कानूनगो चंदन कुमार, सरपंच राजेश कुमार, पेंशन विभाग के आयुष कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. अधिकारियों ने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग शिविरों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की.

Also Read: CM सम्राट बोले- जीविका दीदियों के कहने पर सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई, चुनाव से पहले कराया था महिला संवाद


विज्ञापन
Chandra Prakash

लेखक के बारे में

By Chandra Prakash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन