सीवान: दरौंदा में सहयोग शिविर में सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

Author Ravindra Kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

सहयोग शिविर में शामिल जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

दरौंदा प्रखंड के रसूलपुर और रुकुंदीपुर पंचायत सरकार भवनों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया.

विज्ञापन

Siwan News: दरौंदा प्रखंड की रसूलपुर और रुकुंदीपुर पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया. जिन आवेदनों का तत्काल निष्पादन संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

शिविर में मुखिया मंसूर अंसारी, मुखिया बबीता देवी, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) अमिताभ सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शिम्पी कुमारी, अंचलाधिकारी (सीओ) वेद प्रकाश नारायण, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) मनोज कुमार, बीएओ राम वीर सिंह यादव, बीईओ सौरभ सुमन तथा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

राजस्व, पेंशन और आवास योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त

शिविर के दौरान राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. अधिकारियों ने संबंधित विभागों को इन आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए.

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील

अधिकारियों ने ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग शिविरों का उपयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य आम लोगों को सरकारी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन