सीवान: स्कूल-कॉलेजों में चला साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान, छात्रों को डिजिटल अरेस्ट से बचाव के बताए उपाय

Author Manish giri|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
साइबर सिक्योरिटी के प्रति छात्रों को जागरूक करते डीएम व एसपी | Prabhat Khabar Network

साइबर सिक्योरिटी के प्रति छात्रों को जागरूक करते डीएम व एसपी | Prabhat Khabar Network

सीवान जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में साइबर सुरक्षा और डिजिटल अरेस्ट से बचाव को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. छात्रों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचने के प्रभावी उपाय समझाए गए.

विज्ञापन

सीवान: सरकार के मुख्य सचिव के निर्देश और जिला पदाधिकारी के आदेश पर सोमवार को सीवान जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में साइबर सुरक्षा और डिजिटल अरेस्ट से बचाव को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के तहत विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचने के प्रभावी उपाय बताए गए.

इन विद्यालयों और कॉलेजों में आयोजित हुआ कार्यक्रम

जागरूकता अभियान के तहत वीएम उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज, डीएवी उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज, विद्या भवन महिला महाविद्यालय, गांधी स्मारक उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज पचरुखी, श्रीमती राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज तथा हरिराम उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज, मैरवा में कार्यक्रम आयोजित किए गए. इन संस्थानों में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के बदलते तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई.

जिला स्तरीय अधिकारियों ने किया विद्यार्थियों को जागरूक

अभियान में उप विकास आयुक्त अमिताभ सिंह, जिला योजना पदाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, वरीय उप समाहर्ता जुली कुमारी, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा कुमार अभिजीत, डीपीओ समग्र शिक्षा सैयद तारिक सज्जाद तथा डीपीओ मध्याह्न भोजन योजना रामनाथ बैठा सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए. जिला के वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने भी विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से जुड़ी तकनीकी जानकारियां दीं.

डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए टिप्स

कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, साइबर फ्रॉड की पहचान, डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार तथा साइबर हेल्पलाइन के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई. अधिकारियों ने विद्यार्थियों से किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेनदेन से सतर्क रहने की अपील की.

संदिग्ध गतिविधि की तुरंत करें शिकायत

अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर अपराध होता है तो वह बिना देर किए संबंधित साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराए. जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से डिजिटल दुनिया में जागरूक, जिम्मेदार और सतर्क नागरिक बनने का आह्वान किया.

Also Read: CM सम्राट बोले- जीविका दीदियों के कहने पर सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई, चुनाव से पहले कराया था महिला संवाद


विज्ञापन
Manish Giri

लेखक के बारे में

By Manish Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन