सीवान: सरदशाई में विशेष सर्वेक्षण शिविर, 8 रैयतों के बीच बांटा गया खानापुरी पर्चा

Updated:
विज्ञापन

मैरवा के बभनौली के सरदशाई में खाना पूरी का पर्चा देते हुए प्रतिनिधि शशि यादव | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मैरवा प्रखंड के सरदशाई में विशेष सर्वेक्षण के तहत खानापुरी पर्चा वितरण शिविर का आयोजन हुआ. इस दौरान 8 रैयतों को प्रपत्र-7 बांटा गया. रैयतों को 30 दिनों के भीतर दावा या आपत्ति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

Siwan News: मैरवा प्रखंड क्षेत्र के राजस्व ग्राम सरदशाई में विशेष सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को खानापुरी पर्चा वितरण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व ग्राम पंचायत बभनौली के मुखिया प्रतिनिधि शशि यादव ने की. इस दौरान आठ रैयतों के बीच प्रपत्र-7 (खानापुरी पर्चा) का वितरण किया गया.

विज्ञापन

रैयतों को दी गई विशेष सर्वेक्षण की जानकारी

शिविर में उपस्थित रैयतों को विशेष सर्वेक्षण की पूरी प्रक्रिया, भूमि अभिलेखों की शुद्धता, पारदर्शिता तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों के निष्पादन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई. अधिकारियों ने भूमि सर्वेक्षण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर ग्रामीणों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया.

30 दिनों के भीतर दर्ज करा सकते हैं दावा या आपत्ति

विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि खानापुरी पर्चा प्राप्त होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर संबंधित रैयत अपना दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए प्रखंड स्थित इंगलिश पंचायत भवन में आवेदन स्वीकार किए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि यदि किसी रैयत को लगता है कि उसकी भूमि का रकबा कम अंकित हुआ है या किसी प्रकार की त्रुटि है, तो वह निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन देकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है. सभी आपत्तियों का नियमानुसार निष्पादन किया जाएगा.

अभिलेखों का सत्यापन कराने की अपील

कार्यक्रम में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी अमित कुमार, विशेष सर्वेक्षण अमीन निशांत कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे और सर्वेक्षण कार्य को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई. अधिकारियों ने रैयतों से समय पर अपने भूमि अभिलेखों का सत्यापन कराने तथा आवश्यक दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अपील की, ताकि भूमि अभिलेख पूरी तरह त्रुटिरहित एवं प्रमाणिक बन सकें.

Also Read: CM सम्राट बोले- जीविका दीदियों के कहने पर सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई, चुनाव से पहले कराया था महिला संवाद


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन