ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Oct 2024 9:10 PM
मैरवा सीवान मुख्य मार्ग के तितिरा बाजार में गुरुवार की शाम तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत घटना स्थल पर हो गयी. अन्य दो सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मौत की घटना के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. आक्रोशित लोगों ने ट्रक का शीशा फोड़ दिया. इसी दौरान चालक फरार हो गया.
मैरवा. मैरवा सीवान मुख्य मार्ग के तितिरा बाजार में गुरुवार की शाम तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत घटना स्थल पर हो गयी. अन्य दो सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मौत की घटना के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. आक्रोशित लोगों ने ट्रक का शीशा फोड़ दिया. इसी दौरान चालक फरार हो गया. सूचना पर राजद नेता हरेंद्र सिंह पटेल ने घायलों को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने दो में से एक की हालत नाजुक होने पर पटना रेफर कर दिया. एक युवक का इलाज सीवान के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया. इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक मैरवा थाना क्षेत्र के बरासों के 21 वर्षीय मो कैफ है. वहीं घायल कोल्हुआ दरगाह गांव के मो सोनू और मो शाहनवाज बताया जाता है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक स्कूटी पर सवार तीन युवक किसी काम को लेकर सीवान गये थे. जहां लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना में मो कैफ की मौत हो गयी. इधर परिजनों को देर शाम मौत की सूचना मिलते ही चीख-पुकार मच गयी. थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










