ट्रैक्टर की ठोकर से किशोर की गयी जान

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुब छपरा के समीप शनिवार की सुबह ट्रैक्टर और बाइक के आमने-सामने की टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई. जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. मृतक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के खुदरा गांव निवासी सनवार अंसारी का 17 वर्षीय पुत्र तौसीफ अंसारी के रूप में हुई.
सीवान. हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुब छपरा के समीप शनिवार की सुबह ट्रैक्टर और बाइक के आमने-सामने की टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई. जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. मृतक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के खुदरा गांव निवासी सनवार अंसारी का 17 वर्षीय पुत्र तौसीफ अंसारी के रूप में हुई. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि तौसीफ अपने मौसी के घर हुसैनगंज गया हुआ था. जहां वह हुसैनगंज से उनकी पुत्री को विद्यालय छोड़ने के बाद अपने घर लौट रहा था. तभी कुतुब छपरा के समय अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसके बाइक में ठोकर मार दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई . इधर मौत की सूचना स्थानीय लोगों ने उसकी मौसी को दी और उसने इसकी जानकारी हम लोगों को दी. नगर थाना पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया. चार भाई में तीसरे नंबर था मृतक परिजनों ने बताया कि तौसीफ चार भाइयों में तीसरा नंबर था. वह पढ़ाई करने में भी बहुत तेज था. इधर तौसीफ के मौत के बाद उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है. उसकी मां अपने पुत्र की याद में बार-बार रोते-रोते अचेत हो जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




