चोर उड़ा ले गये लाखों के सामान
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 03 Jan 2026 10:00 PM
थाना क्षेत्र के नवादा गांव में शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने क्लोरोफार्म स्प्रे कर घरवालों को बेहोश कर चाेरी की घटना को अंजाम दिया.इस वारदात में बदमाश 50 हजार नकदी व सोने के आभूषण सहित दो लाख से अधिक के सामान चुराने में सफल रहे.इसके अलावा एक अन्य घर में भी चोरी का प्रयास किया.पुलिस आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर रही है.
प्रतिनिधि,मैरवा.थाना क्षेत्र के नवादा गांव में शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने क्लोरोफार्म स्प्रे कर घरवालों को बेहोश कर चाेरी की घटना को अंजाम दिया.इस वारदात में बदमाश 50 हजार नकदी व सोने के आभूषण सहित दो लाख से अधिक के सामान चुराने में सफल रहे.इसके अलावा एक अन्य घर में भी चोरी का प्रयास किया.पुलिस आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि नवादा गांव में बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया है.चोरों ने एक घर के छत के रास्ते प्रवेश किया और क्लोरोफार्म स्प्रे कर घर के सदस्यों को बेहोश कर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार नकदी लेकर फरार हो गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया है. चोरी की घटना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. पीड़िता सहोदरी देवी ने चोरों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है.पीड़िता ने बताया कि घटना की रात में खाना खाकर हमलोग सो गये थे.एक बजे रात में उठे तो देखे की सारा समान बिखरा हुआ पड़ा था.ट्राली बैग में रखे सोने और चांदी के गहने और 50 हजार रुपये गायब था.जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख रुपये से अधिक है. एहसास हुआ की किसी ने अचानक घर से निकलकर छत की तरफ छलांग लगायी है.स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस से गस्ती के तेज करने की मांग किया है. इधर पीड़िता ने पुलिस से सोने के जेवरात सहित नकद दिलाने की गुहार लगायी है. इस संबंध में थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया की चोरी की सूचना मिली है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










