सार्वजनिक शौचालय नहीं रहने से परेशानी

Updated:
विज्ञापन
सार्वजनिक शौचालय नहीं रहने से परेशानी

प्रखंड के अधिकांश चौकों पर सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से बाजार आ रहे ग्रामीण अथवा अन्यत्र शहरों से दरौली पहुंचे लोगों को परेशानियों के बीच गुजरना पड़ता है. खासकर महिलाओं व छात्राओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. साथ ही पुरुष को यहां आने पर शौच के लिए सोचने को विवश होना पड़ता है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,दरौली प्रखंड के अधिकांश चौकों पर सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से बाजार आ रहे ग्रामीण अथवा अन्यत्र शहरों से दरौली पहुंचे लोगों को परेशानियों के बीच गुजरना पड़ता है. खासकर महिलाओं व छात्राओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. साथ ही पुरुष को यहां आने पर शौच के लिए सोचने को विवश होना पड़ता है. जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय कार्यालय में शौचालय का निर्माण हुआ है. इसके साथ ही एक भी चलंत शौचालय नहीं है . जिसको लेकर विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों को शौचालय के लिए काफी परेशानी होती है. वहीं मुख्य मार्ग , चौक बजार, गुठनी चौराहा, थाना मोड़, पटेल मोड, दोन बजार , बवना बजार ,आदि प्रमुख स्थान आज भी सुलभ शौचालय विहीन है. सार्वजनिक स्थलों के समीप ही यंत्र तंत्र मूत्र त्याग करते हैं. प्रखंड में क्षेत्रीय लोग सुलभ शौचालय के आज भी मोहताज हैं. इसके बावजूद जनप्रतिनिधि व अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं. बाजार में प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना होता है कोई बस पकड़ने तो कोई बाजार करने आता है इसमें पुरुष तो किसी तरह खुले में शौच क्रिया कर लेते हैं लेकिन महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. सरकार द्वारा दरौली प्रखंड को ओडीएफ की घोषणा बड़ी धूमधाम से की गई थी लेकिन आज भी लोग खुले में जाने के बिवश है.पूरे बाजार में एक भी स्थान पर न तो सार्वजनिक शौचालय ही बन पाया न ही मूत्रालय ही बना पाए,दरौली के मुखिया लाल बहादुर का कहना है कि जल्द पंचायत में सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय निर्माण कराया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन