सीवान में गैस रिसाव से लगी आग, युवक गंभीर रूप से झुलसा, अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज रात बिट्टू कुमार | Prabhat Khabar Network

अस्पताल में इलाज रात बिट्टू कुमार

सीवान के कणपुरा गांव में गैस रिसाव से लगी आग ने बिट्टू कुमार को गंभीर रूप से झुलसा दिया. उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने सावधानी बरतने की अपील की है.

विज्ञापन

सीवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र के कणपुरा गांव में गैस रिसाव के कारण आग लग गई. हादसे में नरेंद्र शर्मा के पुत्र बिट्टू कुमार गंभीर रूप से झुलस गए. परिजनों ने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

कमरे में भरी गैस, दरवाजा खोलते ही लगी आग

परिजनों के अनुसार, गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण कमरे में गैस भर गई थी. बिट्टू को इसकी जानकारी नहीं थी. जैसे ही उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर जाने की कोशिश की, अचानक आग की तेज लपटों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई.

स्थानीय लोगों ने सावधानी बरतने की अपील की

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने गैस सिलेंडर, रेगुलेटर और पाइप की नियमित जांच कराने की अपील की है. साथ ही गैस रिसाव की स्थिति में बिजली के स्विच या आग का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई है.


विज्ञापन
अरविंद कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By अरविंद कुमार सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन