सीवान : महाराजगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिट्टी में छिपाकर रखी सैकड़ों लीटर शराब नष्ट

अर्द्धनिर्मित देशी शराब को नस्त करते पुलिस बल के जवान
महाराजगंज पुलिस ने पटेढ़ा हाई स्कूल के पास से मिट्टी में छिपाकर रखी गई सैकड़ों लीटर अर्द्धनिर्मित देसी शराब बरामद की है. पुलिस ने इसे उत्पाद अधिनियम के तहत नष्ट कर दिया. इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है.
महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ा हाई स्कूल के समीप पुलिस ने अवैध देसी शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मिट्टी के अंदर छिपाकर रखी गई सैकड़ों लीटर अर्द्धनिर्मित देसी शराब बरामद की और मौके पर ही नष्ट कर दिया.
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि पटेढ़ा हाई स्कूल के आसपास बड़े पैमाने पर अवैध देसी शराब का निर्माण और भंडारण किया जा रहा है. इसके बाद पुलिस उपनिरीक्षक ललन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर इलाके में छापेमारी की गई.
पुलिस पहुंचते ही कारोबारी हुए फरार
पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए. तलाशी के दौरान पुलिस को मिट्टी के अंदर छिपाकर रखी गई अर्द्धनिर्मित देसी शराब मिली.
उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी
पुलिस ने बरामद शराब को उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही नष्ट कर दिया. पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










