सीवान: बड़हरिया बाजार में 1 अगस्त से बदलेगा ट्रैफिक रूट, जाम से राहत के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला

Updated:
विज्ञापन
जिला प्रशासन द्वारा जारी रुट प्लान | Prabhat Khabar Network

जिला प्रशासन द्वारा जारी रुट प्लान

सीवान के बड़हरिया बाजार में लगातार लगने वाले यातायात जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने 1 अगस्त से 1 सितंबर तक नया ट्रैफिक रूट प्लान लागू करने का निर्णय लिया है। इस नए प्लान से बाजार में वाहनों का दबाव कम होगा और आवागमन सुचारू बनेगा।

विज्ञापन

सीवान के बड़हरिया बाजार में लगातार लगने वाले यातायात जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने 1 अगस्त से 1 सितंबर तक नया ट्रैफिक रूट प्लान लागू करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत आदेश जारी किया है. प्रशासन का उद्देश्य बाजार में वाहनों का दबाव कम कर आवागमन को सुचारु बनाना है.

इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन

नए रूट प्लान के अनुसार गोपालगंज और बरौली की ओर से आने वाले सभी वाहन जामो और तरवारा मार्ग से अपने गंतव्य तक जाएंगे. वहीं तरवारा और जामो से गोपालगंज, बरौली तथा सिवान की ओर जाने वाले वाहन पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए थाना चौक मार्ग का उपयोग करेंगे. इससे बड़हरिया बाजार के मुख्य मार्ग पर वाहनों की भीड़ कम होने की उम्मीद है.

प्रशासन ने अधिकारियों को दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष और नगर पंचायत बड़हरिया के कार्यपालक पदाधिकारी को नए रूट प्लान का प्रभावी तरीके से पालन कराने का निर्देश दिया है. जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती और विधि व्यवस्था बनाए रखने की व्यवस्था भी की जाएगी.

बैरिकेडिंग और सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे

नगर पंचायत को सभी बैरिकेडिंग स्थलों पर पोस्टर, बैनर और सांकेतिक बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया है. इसका उद्देश्य वाहन चालकों और आम लोगों को नई यातायात व्यवस्था की स्पष्ट जानकारी देना है, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो.

लोगों से सहयोग की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट प्लान का पालन करें और यातायात पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें. प्रशासन का मानना है कि लोगों के सहयोग से बड़हरिया बाजार में जाम की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा.


विज्ञापन
मनीष गिरि

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन