रफ्तार के साथ गजब का कंट्रोल, मयंक ने जिम्बाब्वे दौरे पर साबित किया क्यों हैं टीम इंडिया के 'स्पीड गन'

Updated:
विज्ञापन
विकेट लेने के बाद मयंक यादव के साथ सेलिब्रेट करते बाकी इंडियन प्लेयर्स (फोटो—एक्स)

विकेट लेने के बाद मयंक यादव के साथ सेलिब्रेट करते बाकी इंडियन प्लेयर्स (फोटो—एक्स)

भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में अपनी 140 किमी/घंटा से ज्यादा की रफ्तार के साथ-साथ सटीक लाइन-लेंथ से भी प्रभावित किया. उन्होंने पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने के भुवनेश्वर कुमार के रिकॉर्ड की बराबरी की है.

विज्ञापन

Mayank Yadav Pace : जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मयंक यादव ने सिर्फ अपनी रफ्तार ही नहीं, बल्कि शानदार लाइन-लेंथ और कंट्रोल से भी सभी को प्रभावित किया. 150 किमी प्रति घंटे तक की गति से गेंदबाज़ी करने वाले मयंक ने पूरी सीरीज में दिखाया कि तेज़ रफ्तार के साथ सटीकता भी उनकी सबसे बड़ी ताकत बनती जा रही है.

तीन बार पारी की पहली गेंद पर विकेट

तीसरे टी20 में मयंक ने पारी की पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को आउट कर इतिहास रच दिया. इसके साथ ही वह भुवनेश्वर कुमार के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीन बार पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से पहले भारतीय गेंदबाज बन गए. खास बात यह रही कि जिम्बाब्वे के खिलाफ इसी सीरीज़ में उन्होंने दो बार पहली गेंद पर विकेट लेने का कारनामा किया.

कुल 11 ओवर तक गेंदबाजी की

सीरीज के दौरान मयंक ने कुल 11 ओवर गेंदबाज़ी की. इनमें 140 किमी प्रति घंटे से कम रफ्तार पर उन्होंने 5 ओवर फेंके, जिसमें 2 विकेट लिए और 45 रन खर्च किए. वहीं 140 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से उन्होंने 6 ओवर डाले और 3 विकेट अपने नाम किए. सबसे दिलचस्प बात यह रही कि इतनी तेज़ गति से गेंदबाज़ी करने के बावजूद उन्होंने सिर्फ 4.50 की इकोनॉमी से रन दिए.

गति के साथ बेहतरीन नियंत्रण भी

यह आंकड़े बताते हैं कि मयंक सिर्फ तेज़ गेंदबाज़ नहीं हैं, बल्कि अपनी गति पर भी बेहतरीन नियंत्रण रखते हैं. आमतौर पर तेज़ रफ्तार के साथ गेंदबाज़ों की लाइन-लेंथ प्रभावित होती है, लेकिन मयंक ने लगातार सही जगह पर गेंद डालकर बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. अगर वह अपनी फिटनेस बरकरार रखते हैं, तो आने वाले बड़े टूर्नामेंटों में टीम इंडिया की तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण के सबसे अहम हथियार साबित हो सकते हैं.

भुवनेश्वर कुमार के रिकॉर्ड की बराबरी

गेंदबाजबार
भुवनेश्वर कुमार3
मयंक यादव3
हार्दिक पांड्या2
अर्शदीप सिंह2
रविचंद्रन अश्विन1

टी20 अंतरराष्ट्रीय में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ों की सूची में अब भुवनेश्वर कुमार और मयंक यादव के नाम तीन-तीन बार दर्ज हैं. उनके बाद हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने यह उपलब्धि दो-दो बार हासिल की है.

Also Read: भारत ने 3-0 से सीरीज की अपने नाम, लेकिन टीम इंडिया की इस बड़ी कमजोरी ने बढ़ाई चिंता


विज्ञापन
Abhijeet Kumar

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola