ePaper

siwan news. तापमान में गिरावट होते ही अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

Updated at : 11 Dec 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
siwan news. तापमान में गिरावट होते ही अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

दिन में धूप से राहत, शाम होते ही बढ़ जा रही गलन, गुरुवार को अधिकतम 24 व न्यूनतम 12 डिग्री तापमान

विज्ञापन

महाराजगंज. बीते एक सप्ताह से ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है. गत तीन दिनों में ही तापमान दो से तीन डिग्री तक गिरा है. दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल रही है, वहीं सुबह और शाम कनकनी तथा हल्के कुहासे के कारण मौसम में बड़ा बदलाव महसूस किया जा रहा है. बदलते मौसम और ठंडी हवाओं के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.

जिले में पिछले एक सप्ताह से ठंड बढ़ गई है. दिन में धूप निकलने से मौसम में उतार–चढ़ाव भी लगातार बना हुआ है. इसी कारण सीजनल बीमारियां बढ़ रही हैं. छोटे बच्चों में कोल्ड डायरिया की शिकायतें सामने आ रही हैं. महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल के ओपीडी में भी पिछले एक सप्ताह में सीजनल बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है. हालांकि अस्पताल प्रशासन ने इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है.

उम्रदराज लोगों को शरीर को तापमान के अनुसार ढालने में काफी कठिनाई हो रही है. बुजुर्गों में ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ी है. डॉक्टरों का कहना है कि मौसम तेजी से बदल रहा है, ऐसे में लोग शरीर को तापमान के अनुरूप नहीं ढाल पा रहे हैं, जिससे बीपी बढ़ने के मामले अधिक सामने आ रहे हैं.

कई बच्चे कोल्ड डायरिया से पीड़ित

गुरुवार को अनुमंडल अस्पताल के ओपीडी में कोल्ड डायरिया, पेट दर्द और बुखार से पीड़ित चार से अधिक बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया गया. इनमें कई बच्चे कोल्ड डायरिया से प्रभावित पाए गए. तापमान में लगातार हो रहे बदलाव से सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है. अभिभावक दिन में धूप में बच्चों को बैठा देते हैं, लेकिन हवा से बचाव नहीं कर रहे हैं. ऐसे में सर्दी लगने पर बच्चों में कोल्ड डायरिया की शिकायत बढ़ सकती है. ऐसे मौसम में छोटे बच्चों का खास ख्याल रखना जरूरी है. हालांकि दिन में निकल रही धूप से कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सर्दी, खांसी और बुखार के मामले बढ़े हैं.

बोले उपाधीक्षक

सुबह-शाम की ठंड और दिन के समय की अपेक्षाकृत गर्म धूप के कारण सर्दी-जुकाम से लेकर खांसी-बुखार तक की शिकायतें बढ़ सकती हैं.ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है.साथ ही लोगों को अपने शरीर को गर्म रखने और पर्याप्त पानी पीना चाहिए.

डॉ एसएस कुमार, उपाधीक्षक, महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन