भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी बने प्रदेश मंत्री, बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
सीएम सम्राट के साथ मुकेश कुमार बंटी
Siwan News: भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी को भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश का प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है.
Siwan News: (सीवान से अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट)
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी को भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश का प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है. उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. प्रदेश मंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद पूरे दिन उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा.
आपके शहर में
समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर किया स्वागत
प्रदेश मंत्री बनने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंच गए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया. समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की. जिले के विभिन्न क्षेत्रों से भाजपा नेता और कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने पहुंचे.
पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने का वादा
इस अवसर पर मुकेश कुमार बंटी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना और कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार भाजपा नेतृत्व और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया.
संगठन में लंबे समय से निभा रहे हैं सक्रिय भूमिका
मुकेश कुमार बंटी लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य किया. इसके बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष के रूप में भी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
सीवान को मिला प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व
मुकेश कुमार बंटी के प्रदेश मंत्री बनने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है. कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पूरे बिहार भाजपा को मिलेगा. सीवान जिले को प्रदेश संगठन में प्रतिनिधित्व मिलने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है. पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा.
Also Read: siwan news :सीवान के मंदिरों में दर्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए