जंगली सूअर से बाइक के टकराने से शिक्षक की मौत

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 20 Mar 2026 9:29 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भुलौनी गांव निवासी शिक्षक प्रदीप कुमार गुरुवार की शाम सड़क हादसे में घायल हो गये.जिनकी गोरखपुर स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.यह हादसा उस समय हुआ जब प्रदीप प्राथमिक विद्यालय गलिमापुर से पढ़ा कर जिला मुख्यालय जा रहे थे.बताया गया कि भुलौनी गांव निवासी प्रदीप कुमार नौतन थाना क्षेत्र के गलिमापुर प्राथमिक विद्यालय शिक्षक पद पर कार्यरत थे, वे विद्यालय के कार्य से जिला मुख्यालय जा रहे थे तभी बाइक से जंगली सूअर टकरा गया. जिसके चलते गिर कर गंभार रूप से प्रदीप घायल हो गये. जिनका इलाज गोरखपुर चल रहा था. जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,नौतन. थाना क्षेत्र के भुलौनी गांव निवासी शिक्षक प्रदीप कुमार गुरुवार की शाम सड़क हादसे में घायल हो गये.जिनकी गोरखपुर स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.यह हादसा उस समय हुआ जब प्रदीप प्राथमिक विद्यालय गलिमापुर से पढ़ा कर जिला मुख्यालय जा रहे थे. बताया गया कि भुलौनी गांव निवासी प्रदीप कुमार नौतन थाना क्षेत्र के गलिमापुर प्राथमिक विद्यालय शिक्षक पद पर कार्यरत थे, वे विद्यालय के कार्य से जिला मुख्यालय जा रहे थे तभी बाइक से जंगली सूअर टकरा गया. जिसके चलते गिर कर गंभार रूप से प्रदीप घायल हो गये. जिनका इलाज गोरखपुर चल रहा था. जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतक का शव शुक्रवार को जैसे गांव पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया. मृत शिक्षक अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गये हैं. प्रखंड प्रमुख मीरादेवी, समाजसेवी राजेश पाण्डेय,उप प्रमुख प्रसिद्ध कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए सरकार उचित मुआवजा की मांग किया है. प्रभारी थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि मृत शिक्षक का शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. 216 लीटर देसी शराब बरामद, बाइक चालक गिरफ्तार ,गुठनी. थाना क्षेत्र के तेनुआ मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात पुलिस ने यूपी की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर चालक तेज गति से भागने लगा. पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर बाइक सवार को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान बाइक से 216 लीटर देसी शराब बरामद की गई. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा गांव निवासी शुभम दीक्षित के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि बरामद शराब से भरी बाइक को जब्त कर लिया गया है गिरफ्तार चालक को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन