जामताड़ा: स्कूल की दीवार से टकराया मिनी ट्रक, बाल-बाल बचे बच्चे

Updated:
विज्ञापन
jamtara accident news

स्कूल की दीवार से टकराया मिनी ट्रक

Jamtara News: चापुड़िया उच्च विद्यालय में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया, जब तेज रफ्तार मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर स्कूल की चारदीवारी से जा टकराया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

जामताड़ा से राजेश चौधरी की रिपोर्ट

Jamtara News: झारखंड के जामताड़ा के गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर बिंदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत चापुड़िया उच्च विद्यालय के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. तेज रफ्तार मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर स्कूल की चारदीवारी से जा टकराया. 

मची अफरा-तफरी

घटना के समय स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे. अचानक हुई इस घटना से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई.  छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में डर का माहौल बन गया. 

बड़ा हादसा टला, चालक को आई हल्की चोट 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिनी ट्रक काफी तेज गति से जामताड़ा की ओर जा रहा था. इसी दौरान ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सीधे स्कूल की चारदीवारी से टकरा गया. दुर्घटना में स्कूल की चारदीवारी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और बच्चे सुरक्षित बच गए, दुर्घटना में चालक को हल्की चोटें आई हैं. 

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चालक को बाहर निकालकर पास के एक क्लिनिक में उपचार के लिए भेजा गया, घटना की सूचना मिलते ही बिंदापाथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: रांची में हिनू की पीएचईडी कॉलोनी में जलमीनार से पानी का रिसाव, जल्द होगी मरम्मत

यह भी पढ़ें: खेल नगरी गुमला में स्थापना दिवस का जश्न: DC दिलेश्वर महतो संग ‘रन फॉर गुमला’ में दौड़े सैकड़ों युवा

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola