गणतंत्र दिवस पर निकाली जायेगी झांकी

गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार स्थित संवाद कक्ष में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस दौरान डीएम ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण पूर्ण वातावरण में समारोह का आयोजन किया जाएगा.
सीवान. गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार स्थित संवाद कक्ष में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस दौरान डीएम ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण पूर्ण वातावरण में समारोह का आयोजन किया जाएगा. मुख्य राजकीय समारोह शहर के राजेंद्र स्टेडियम में होगा. जहां सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर झंडोत्तोलन किया जाएगा. इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की झांकी निकाली जाएगी. साथ हीं उपस्थित लोगों को जिला में हुए विकासात्मक कार्यों की जानकारी दी जाएगी. कार्यक्रम के दौरान प्रशंसनीय एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले खिलाड़ियों, पुलिस पदाधिकारियों, टॉप टेन टैक्स देने वालों के अलावा स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा. इसके अलावा टाउन हाल में शाम पांच बजे से रात्रि आठ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. महादलित टोलों में झंडोत्तोलन कर दी जाएगी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी : समाहरणालय परिसर में सुबह 10:30 बजे, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण परिसर में 10:40 बजे, सदर अनुमंडल कार्यालय में 10:50 बजे, जिला परिषद परिसर में 10:55 बजे, बिहार गृह रक्षा वाहिनी में 11:00 बजे, पुलिस लाइन मैदान में 11:05 बजे तथा सभी महादलित टोलों में 11:30 बजे झंडोतोलन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी महादलित टोलों में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होकर सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे. 17 जनवरी से 24 जनवरी तक सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक परेड का पूर्वाभ्यास का संचालन राजेंद्र स्टेडियम में कराया जाएगा. जिलाधिकारी ने झंडोतोलन कार्यक्रम का डिस्ट्रिक एडमिनिस्ट्रेशन सूवान के फेसबुक पेज पर वेबकास्टिंग के जरिए लाइव करने हेतु जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी को निर्देशित किया है. इन विभागों द्वारा निकाली जाएगी आकर्षक झांकी : मुख्य कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के द्वारा आकर्षक झांकी के माध्यम से योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया जाएगा. इसमें ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जीविका, जिला कल्याण विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, आईसीडीएस, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, उद्योग विभाग, अग्निशमन विभाग, योजना एवं विकास विभाग एवं जिला पंचायती राज विभाग शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




