जिले में घरेलू रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक : डीएम

जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दाैरान कहा कि जिले में घरेलू रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति बिना किसी बाधा के सामान्य रूप से जारी है. उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान समय में इंडेन का 8895 गैस सिलिंडर उपलब्ध है. वहीं एचपीसीएल के पास 5496 तथा बीपीसीएल के पास 2933 गैस सिलिंडर उपलब्ध है. यह स्टॉक प्रतिदिन की जरूरत को पूरा करने के लिए काफी है.
प्रतिनिधि, सीवान. जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दाैरान कहा कि जिले में घरेलू रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति बिना किसी बाधा के सामान्य रूप से जारी है. उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान समय में इंडेन का 8895 गैस सिलिंडर उपलब्ध है. वहीं एचपीसीएल के पास 5496 तथा बीपीसीएल के पास 2933 गैस सिलिंडर उपलब्ध है. यह स्टॉक प्रतिदिन की जरूरत को पूरा करने के लिए काफी है. उन्होंने कहा कि ऐसे उपभोक्ता जिनका र्गैस आपूर्ति का 25 दिन पूरा नहीं हुआ है, वह भी गैस का नंबर लगा रहे हैं और उनको मैसेज भी आ गया हो, वैसे उपभोक्ता पैनिक न करें, क्योकि जबतक 25 दिन पूर्ण नहीं हो जाता है, तबतक तकनीकी कारणों से नयी डिलीवरी नहीं दी जा सकेेगी तथा जैसे हीं उपभोक्ता का 25 दिन पूरा होगा. वैसे हीं गैस सिलिंडर की आपूर्ति हो जाएगी. उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलती है तो संबंधित व्यक्तियों एवं एजेंसियों के विरूद्ध तत्काल विधि सम्मत कार्रवाई होगी. आम जनता भी स्वयं अपनी शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 06154-242000 व 06154-242001 पर दर्ज करा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




