बसंतपुर में विशेष सर्वेक्षण पायलट परियोजना का शुभारंभ
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 03 Jan 2026 10:28 PM
पायलट अंचल शिविर के अंतर्गत जनवरी से दिसंबर 2026 तक एक अंचल का विशेष सर्वेक्षण पूर्ण कराते हुए प्रपत्र-21 में अंतिम प्रकाशन किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. इस संबंध में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय से विमर्श के उपरांत सभी जनप्रतिनिधियों से संपर्क स्थापित कर कार्य को आगे बढ़ाया गया है.
सीवान. पायलट अंचल शिविर के अंतर्गत जनवरी से दिसंबर 2026 तक एक अंचल का विशेष सर्वेक्षण पूर्ण कराते हुए प्रपत्र-21 में अंतिम प्रकाशन किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. इस संबंध में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय से विमर्श के उपरांत सभी जनप्रतिनिधियों से संपर्क स्थापित कर कार्य को आगे बढ़ाया गया है. बसंतपुर अंचल के शिविर कार्यालय, पंचायत सरकार भवन कुमकुमपुर में आम सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया छोटेलाल चौधरी की अध्यक्षता में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी सुजीत कुमार ने किया. आम सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा बसंतपुर अंचल को विशेष सर्वेक्षण के लिए चयनित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसकी सराहना की. सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बसंतपुर अंचल के अंतर्गत अवस्थित सभी 37 मौजा में चलने वाले इस पायलट विशेष सर्वेक्षण प्रोजेक्ट में सभी जनप्रतिनिधिगण अपने-अपने पंचायत स्तर पर अमीन, कानूनगो एवं सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी को हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे. बसंतपुर अंचल में कुल 09 पंचायत हैं. जिनमें एक नगरीय पंचायत तथा शेष 08 ग्रामीण पंचायत शामिल हैं. इन ग्रामीण पंचायतों में कुल 37 मौजा अवस्थित हैं. अभिषेक कुमार एवं नय्यर एकबाल को संयुक्त रूप से शिविर प्रभारी सह सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है. इनके नेतृत्व में बिहार विशेष सर्वेक्षण कानूनगो मधु गुप्ता, अर्जुन कुमार एवं विकास पासवान विभिन्न मामलों की सुनवाई की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए प्रपत्र-08 में प्रकाशन सुनिश्चित करेंगे. बसंतपुर अंचल के लगभग 52 हजार रैयतों से संबंधित दावा-आपत्ति की प्रक्रिया का निस्तारण किया जाएगा. एजेंसी द्वारा तीन इटीएस मशीन के निरंतर उपयोग से सभी 37 मौजा में त्रिसीमाना एवं ग्राम सीमा का सत्यापन कराया जाएगा. साथ ही 20 अमीनों के माध्यम से रैयतों से संपर्क कर किस्तवार की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी. जिसे 15 फरवरी 2026 तक पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










