एसपी ने अवर निरीक्षक को किया निलंबित

दरौंदा थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई जांच प्रक्रिया में निर्धारित समय-सीमा का उल्लंघन करने के कारण हुई
प्रतिनिधि, सीवान. दरौंदा थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई जांच प्रक्रिया में निर्धारित समय-सीमा का उल्लंघन करने के कारण हुई, जिसके परिणामस्वरूप एक गंभीर अपराधी को डिफॉल्ट जमानत मिल गई. एसपी ने बताया कि दरौंदा थाना में कांड संख्या 317/2022 दर्ज की गई थी. इस मामले की जांच विजय कुमार कर रहे थे. निर्धारित अवधि के भीतर चार्जशीट दाखिल न होने पर न्यायालय ने 7 मार्च को अभियुक्त दरौदा थाना क्षेत्र के बाल बंगरा निवासी फिरोज को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 167(2) के अंतर्गत डिफॉल्ट जमानत प्रदान कर दी. जिसके बाद जिला अभियोजन कार्यालय के प्रतिवेदन में जांच अधिकारी की उदासीनता एवं गंभीर लापरवाही सिद्ध हुई. पुलिस अधीक्षक ने इसे अनुशासनहीनता का गंभीर मामला मानते हुए विजय कुमार को निलंबित दो चौकीदारों का वेतन रुका भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के महमदा हल्का एवं सराय पड़ौली हल्का के दो चौकीदारों पर कर्तव्य में लापरवाही का आरोप साबित होने के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा उनका वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि महमदा हल्का के चौकीदार तारकेश्वर मांझी तथा सराय पड़ौली हल्का के चौकीदार बचेंद्र कुमार के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है. दोनों चौकीदार अक्सर ड्यूटी से गायब रहते थे और मोबाइल पर संपर्क करने पर विभिन्न बहाने बनाते थे. वहीं, क्षेत्र में शराब तस्करी एवं निर्माण पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था, उस दौरान भी दोनों अनुपस्थित पाए गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




