12 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

गोरेयाकोठी पुलिस ने सरेया मंदिर के समीप से गांजा के साथ एक तस्करजीबी नगर थाना क्षेत्र के बहोपुर निवासी रमेश प्रसाद को गिरफ्तार किया है.थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर गांजा लेकर कोई व्यक्ति अफराद से लद्धी बाजार की ओर जा रहा है.सूचना पर वाहन चेकिंग शुरू की. चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से 12.600 किलोग्राम गांजा, बरामद हुई.
सीवान. गोरेयाकोठी पुलिस ने सरेया मंदिर के समीप से गांजा के साथ एक तस्करजीबी नगर थाना क्षेत्र के बहोपुर निवासी रमेश प्रसाद को गिरफ्तार किया है.थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर गांजा लेकर कोई व्यक्ति अफराद से लद्धी बाजार की ओर जा रहा है.सूचना पर वाहन चेकिंग शुरू की. चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से 12.600 किलोग्राम गांजा, बरामद हुई. जसके बाद एन.डी.पी.एस. एक्ट की तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. मकान पर कब्जे के प्रयास में पूर्व मुखिया समेत कई पर प्राथमिकी दर्ज प्रतिनिधि, सीवान. लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के जगतपुर में मकान पर कब्जे के प्रयास और मारपीट के मामले में पुलिस ने पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह सहित कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह कार्रवाई गांव के प्रदुम्न कुमार सिंह के आवेदन पर की गयी है. आवेदन के अनुसार प्रदुम्न कुमार सिंह अपने मकान की सफाई मजदूरों से करवा रहे थे. इसी दौरान मनोज कुमार सिंह, मनन कुमार, मंटू कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, छोटू कुमार, मिंटू कुमार सिंह समेत दो अज्ञात लोग हथियारों के साथ पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. आरोप है कि मनोज कुमार सिंह कट्टा लहराते हुए गोली मारने की धमकी देने लगे, जबकि अन्य आरोपित चाकू व फरसा लिये हुए थे. पीड़ित ने बताया कि मिंटू कुमार सिंह ने चाकू के बल पर सोने की चेन छीन ली. वहीं अभिषेक कुमार और छोटू कुमार ने उसकी वृद्ध मां को धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई. आवेदन में यह भी कहा गया है कि सभी आरोपित दबंगई के बल पर मकान पर कब्जा करना चाहते हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




