गैस एजेंसी पर मारपीट मामले में सात नामजद
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 21 Mar 2026 9:56 PM
थाना क्षेत्र के आंबेडकर इंडेन गैस गोदाम पर शुक्रवार को हुए मारपीट व लूटपाट मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. एजेंसी संचालक के शिकायत पर पुलिस ने सात नामजद सहित 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. नामजद आरापितों में अनिश यादव, संदीप यादव, मधुसूदन दुबे, अवध किशोर यादव, शंभू यादव, पिंटू यादव और मुलायम यादव शामिल हैं.
मैरवा. थाना क्षेत्र के आंबेडकर इंडेन गैस गोदाम पर शुक्रवार को हुए मारपीट व लूटपाट मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. एजेंसी संचालक के शिकायत पर पुलिस ने सात नामजद सहित 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. नामजद आरापितों में अनिश यादव, संदीप यादव, मधुसूदन दुबे, अवध किशोर यादव, शंभू यादव, पिंटू यादव और मुलायम यादव शामिल हैं. बताते चलें कि शुक्रवार को बहुचक गांव के कुछ युवकों ने गैस वितरण के दौरान जबरन रिफिल लेने की कोशिश की. विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और रॉड से हमला बोल दिया. इस दौरान गोदाम कर्मियों के साथ अभद्रता की गई और काउंटर से नगदी छीन ली गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है. वितरक चंदा मांझी ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद अब उन्हें पुलिस से न्याय की उम्मीद है. चकिया गांव के समीप हुई गोलीबारी में पुलिस की कार्रवाई तेज प्रतिनिधि,गुठनी. थाना क्षेत्र के चकिया गांव के समीप सात मार्च को शादी समारोह से लौट रहे अधेड़ पर की गई फायरिंग मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है. इस घटना को लेकर पुलिस टॉवर लोकेशन और सीडीआर के आधार पर गहन पड़ताल कर रही है. जिसमें बुधवार की रात पुलिस ने वारदात के दिन लाइनर की भूमिका में एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था. पुलिस की जांच पड़ताल में गिरफ्तार युवक की भूमिका और उसकी संलिप्तता की पुष्टि हुई है.घायल के फर्द बयान पर पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है. वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी और स्थानीय पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है. घटना के बाद एसपी पूरन कुमार झा और एसडीपीओ गौरी कुमारी ने घटना स्थल की जांच और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली थी. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में नामजद आरोपियों के सही ठिकाने का पता करने में लगी है. घटना के बाद से ही सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










