दो दर्जन निजी अस्पताल जांच में पाये गये दोषी

Updated at : 20 Mar 2026 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
दो दर्जन निजी अस्पताल जांच में पाये गये दोषी

शहरी और प्रखंडों में संचालित निजी हॉस्पिटल, नर्सिंग होम और जांचघरों पर जिला प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. शुक्रवार को चौथे दिन भी छापेमारी अभियान रहा. अब तक की कार्रवाई में जांच टीमों ने दो दर्जन से अधिक क्लिनिकों और जांच घरों को क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट्स अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए पाया है. इन सभी मामलों की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. शहरी और प्रखंडों में संचालित निजी हॉस्पिटल, नर्सिंग होम और जांचघरों पर जिला प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. शुक्रवार को चौथे दिन भी छापेमारी अभियान रहा. अब तक की कार्रवाई में जांच टीमों ने दो दर्जन से अधिक क्लिनिकों और जांच घरों को क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट्स अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए पाया है. इन सभी मामलों की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है. प्रशासन ने कहा है कि दोषी संस्थानों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. लगातार हो रही इस कार्रवाई से निजी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और कई संस्थान अपने दस्तावेज दुरुस्त करने में जुट गए हैं. जिला प्रशासन को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कई निजी स्वास्थ्य संस्थान विभागीय मानकों की अनदेखी कर मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. बिना पंजीकरण, अधूरी सुविधाएं और प्रशिक्षित कर्मियों की कमी जैसे गंभीर मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए यह अभियान शुरू किया. जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित तीन संयुक्त टीमों का नेतृत्व जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ ओपी लाल, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार और सीडीओ डॉ अशोक कुमार कर रहे हैं.वहीं, पूरे अभियान की निगरानी सिविल सर्जन डॉ श्रीनिवास प्रसाद कर रहे हैं.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन